मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

 


रायपुर,10 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री साय ने राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों को राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post