PSC पर BJP के आंदोलन को कांग्रेस ने फ्लाप बताया है कांग्रेस

 


रायपुर। PSC पर BJP के आंदोलन को कांग्रेस ने फ्लाप बताया है। कांग्रेस ने भाजपा के PSC पर लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद भी बताया है। आज सोमवार को प्रदेश में PSC में हुई गड़बड़ी को लेकर BJP ने मोर्चा खोल दिया। सोमवार को सीएम हाऊस का घेराव करने के बाद अब कांग्रेस ने प्रेस वार्ता जारी किया है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla)  ने कहा बीजेपी का आंदोलन निराधार और नाकाम साबित हुआ है।

सोमवार को सीएम हाऊस का घेराव करने के बाद अब कांग्रेस ने प्रेस वार्ता जारी किया है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, BJP का आंदोलन असफल रहा, कुछ सौ लोग ही जुटे थे। उन्होंने कहा कि, यह देश का पहला मामला जिसमें कोई शिकायतकर्ता नहीं है। आज तक एक भी अभ्यर्थी ने शिकायत नहीं की है। उन्होंने आगे कहा कि, BJP PSC की छवि खराब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है। वहीं इस प्रेस कांन्फेरेंस में भाजपा के वृद्ध नेता मंच पर पहली पंक्ति में नजर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post