आपातकाल की 50वीं वर्षगाँठ पर मीसा बंदियों का सम्मान

 


बालोद। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आज जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाॅल मे देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगाँठ पूरा होने पर संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, पवन साहू, केसी पवार, जनपद पंचायत गुरूर के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, राकेश यादव छोटू एवं नगर पालिका परिषद बालोद के पार्षदों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, एसडीएम  नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  पवन साहू एवं  केसी पवार के द्वारा आपातकाल तथा 25 जून 1975 को आपातकाल लगने के बाद देश में उत्पन्न परिस्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। समारोह में अतिथियां के द्वारा आपातकाल के दौरान जेल में सजा काटने वाले मीसा बंदी  नेमसिंह साहू के अलावा मीसा बंदी स्व. शंकर गुहा नियोगी की धर्मपत्नी आशादेवी गुहा नियोगी, स्व. लोचन प्रसाद की धर्मपत्नी कमला देवी एवं स्व. केजूराम की धर्मपत्नी शैलदेवी को शाॅल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों के द्वारा देश के लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था व्यक्त करते हुए उनके समर्थन में तिरंगा रैली भी निकाली गई।







Post a Comment

Previous Post Next Post