परसदा स्कूल में 101 बालिकाओं को शासन की ओर से निःशुल्क साइकिल वितरण

  

रायपुर, 22 अगस्त 2025 माँ भगवती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा {पलौद } में कक्षा 9वी की 101 बालिकाओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकल वितरण शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमन लाल चंद्राकर,मंडल उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रिंकू चंद्राकर,सरपंच प्रीत कुमार जांगड़े,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पलौद मंडल के अंकित पाल,संकुल समन्वयक प्रहलाद शर्मा द्वारा किया गया !

समस्त सदस्यों एवं शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत करते हुए विद्याथियों को साइकल सौंपा गया ! बच्चो ने साइकल पाकर उत्साहित नजर आये ! मंडल उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर द्वारा बच्चो को निर्धारित समय पर स्कूल आने के लिए कहा गया और बच्चो द्वारा समय पर उपस्थिति के लिए शपथ भी लिया गया ! 

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक एम एल चंद्राकर,व्याख्यता शांति ध्रुव,के केरकेट्टा,के के शर्मा,पी परगनिहा,धनराज दुबे,NCC प्रभारी भारती चंद्राकर,पीटीआई त्रिवेणी बगरिया,रुख़मीन साहू उपस्थित रहे॥

Post a Comment

Previous Post Next Post