एनएचएम कर्मियों की हड़ताल समाप्त, ढोल-नगाड़े की धुन पर किया डांस, दी ज्वाइनिंग

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के एनएचएम कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने ढोल-नगाड़े की धुन पर डांस किया और ड्यूटी ज्वाइन की। दरअसल नियमितीकरण समेत अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस दौरान उनकी सरकार से वार्ता चलती रही। शासन ने उनकी 4 मांगें पहले ही मान ली थीं, इसके बावजूद वे हड़ताल पर थे। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। शासन स्तर से उन्हें ड्यूटी पर लौटने कहा गया था, लेकिन वे नहीं मानें। ऐसे में कड़ा एक्शन लेते हुए सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था।

शासन स्तर से हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी हो चुका था। इसके बाद भी कर्मचारी उग्र आंदोलन पर उतारू थे। इधर स्वास्थ्य मंत्री से उनकी बातचीत चल रही थी।

उन्होंने कहा कि अभी हमारी हड़ताल स्थगित हुई है, खत्म नहीं। 3 महीने बाद फिर मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से कहा गया है कि आप सभी काम करें, आने वाले दिनों में आपकी मांगें मान ली जाएंगीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post