किसान दीपक कुमार ने बेचा 39.20 क्विंटल धान

   


रायपुर, 29 नवम्बर 2025 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत कोरिया  जिले के ग्राम सलबा निवासी 33 वर्षीय किसान दीपक कुमार ने सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने आनलाईन माध्यम से टोकन प्राप्त किया था।

कृषक दीपक ने बताया कि वे इस वर्ष 0.7600 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 39.20 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 92864.8 रुपए की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे अपने खेती, कर्ज भुगतान, खाद-बीज के साथ दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post