घने बादलों ने आसमान को घेरा, बूंदाबांदी से हुई एनसीआर की सुबह की शुरुआत

 


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और घने बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की फुहारें देखने को मिलीं। बदलते मौसम और तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में भी आंशिक सुधार दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 फरवरी को दिनभर सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तथा मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

20 फरवरी को भी पारा 12 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। 21 फरवरी को न्यूनतम 13 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 22 और 23 फरवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी आज हल्की गिरावट के बाद आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ता रहेगा।

देश के पहाड़ी राज्यों के मौसम के हाल की बात करे तो आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को और उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी को छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

बुधवार को निकोबार, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा, निकोबार, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और उसके बाद इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, मध्य भारत में अगले 6 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post