इलाज के दौरान घायल युवक ने तोड़ा दम

 

रायगढ़। घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। निलेश तिग्गता(35) बेरलिया के रहने वाले थे। रविवार की सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर को वापस आ गया। रामपुर के दो दोस्तों के साथ एक बाइक में मछली पकड़ने गया था। देर रात नहीं लौटा तो परिजन उसे सुबह ढूंढने निकले। सोमवार की सुबह 8 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि वह सड़क पर घायल पड़ा हुआ है। सूचना के बाद उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। दो अन्य साथियों को हल्की चोट लगी थी। वह घर चले गए। मामले में चक्रधरनगर पुलिस जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post