छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी ,कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिरने की भी संभावना

 रायपुर, 6 जुलाई 2023

मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अब अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि भारी वर्षा के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगालेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

आधी रात हुई बारिश ने बढ़ाई उमसप्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म

दूसरी ओर मंगलवार आधी रात को हुई जमकर बारिश ने उमस में बढ़ोतरी कर दी और बुधवार सुबह से रायपुर सहित कई क्षेत्रों में चिपचिपी गर्मी व उमस से लोग हलाकान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगालेकिन तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहाएआरजी सक्ती में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

कुसमी 13 सेमीलोहांडीगुड़ा-डोंगरगढ़ सेमीसुकमा-माना-रायपुर सेमीभैरमगड़-राजनांदगांव-डोंगरगांव सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ऊंचाई के साथ झुका है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बारी बारिश भी हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post