मुख्यमंत्री से मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 


रायपुर 23 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने और मंत्रिमंडल के गठन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, सचिव कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सदस्य द्वय उमेश सिंह, विष्णु मोंगराज, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ठाकुर उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post