जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस : सरला कोसरिया

 

महासमुंद। कांग्रेसियों के द्वारा जनमानस में भ्रम फैलाया जा रहा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम मोदी जी द्वारा बदल दिया जाएगा। कांग्रेस मोदी की पूरे विश्व में बढ़ती हुई लोकप्रियता और कुशल नेतृत्व को पचा नहीं पा रही है। 

उक्त बातें कहते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया ने विज्ञप्ति में बताया है कि कांग्रेस आत्मानंद स्कूल को लेकर जनता को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस कहती है कि भाजपा आत्मानंद स्कूल का नाम बदल कर पीएम करने वाली है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सम्पूर्ण भारत में मोदी सरकार द्वारा प्रथम चरण में 10 वीं और 12 वीं के 14500 एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में 211 एवं द्वितीय चरण में 500 स्कूलों को पीएम योजना के तहत लाते हुए लगभग 2 करोड़ रुपए खर्च कर अत्याधुनिक सुविधायों से लैस जैसे कि पर्याप्त फर्नीचर, शिक्षक और पढ़ाई के बेहतर वातावरण के साथ संचालित करना चाहती है। ताकि विद्यार्थियों को आसानी से पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिल सके और वे अपने लक्ष्य की ओर सरलता से बढ़ सके। 

कोसरिया ने कहा कि नाम बदलने का काम तो कांग्रेस करती है भाजपा नहीं। भूपेश सरकार ने 5 साल में कोई स्कूल और कालेज तो नहीं खोल पाई, बल्कि पूर्व में संचालित शासकीय आदर्श स्कूल का नाम बदल कर स्वामी आत्मानंद स्कूल रख कर वाहवाही लूटती रही है। इन पांच वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ  छलने, धोखा देने का काम किया है। अब मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार है, किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post