मनचलों की खैर नहीं, दिल्ली में दिखेगा ‘योगी मॉडल’ महिला सुरक्षा के लिए आ रहा शिष्टाचार स्क्वाड

नई दिल्ली। दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो स्क्वाड के तर्ज पर अब राजधानी में शिष्टाचार स्क्वाड बनने जा रहा है। यह स्क्वाड सिर्फ महिला सुरक्षा पर फोकस करेगा, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसे लागू जरूर केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा, लेकिन वादा दिल्ली चुनाव के दौरान बीजेपी ने कर दिया था।

अब दिल्ली में इस स्क्वाड को दो नामों से जाना जाएगा- एंटी ईव-टीजिंग स्क्वॉड और शिष्टाचार स्क्वाड। जानकारी मिली है कि हर जिले में कम से कम दो विशेष दस्ते शिष्टाचार स्क्वाड के तैनात किए जाएंगे। इन टीम में एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, 4 महिला पुलिसकर्मी और 5 पुलिस पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इनके अलावा तकनीकी समझ रखने वाला एक विशेष स्टाफ भी लगातार इस टीम के साथ रहेगा।

इस दस्ते को चार पहिया वाहन के साथ-साथ सही संख्या दो पहिया वाहन भी मिलेंगे। इन टीम्स को अधिकार मिलेगा कि वे तुरंत उन लोगों पर एक्शन ले सकें जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करेंगे। लेकिन यहां भी पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मॉरल पुलिसिंग के जाल में नहीं फंसना है, किसी पर अपनी सोच नहीं थोपनी है। सिर्फ और सिर्फ महिला अपराध को रोकना है, महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना है।

वैसे दिल्ली के जिन इलाकों में ज्यादा महिला अपराध होते हैं, वहां पर हर दस्ते को रोजाना दो बार गश्त लगानी होगी। एक हफ्ते के अंदर में इन टीमों को इन सभी हॉटस्टॉप्ट सो कवर भी करना होगा। जिले के एसीपी और CAW के अधिकारी को एक विस्तृत रूपरेखा भी खुद तैयार करनी होगी। अब इससे पहले भी दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए हैं, निर्भया कांड के बाद तो कई फैसले लिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post